अमरीका के सबसे बड़े नगर न्यूयॉर्क में एक मस्जिद और मन्दिर सहित चार स्थानों पर आक्रमण हुए हैं।
यह आक्रमण न्यूयार्क में आप्रवासियों के सबसे बड़े क्षेत्र कोइन्ज़ में हुए जहां अधिकांश दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका से आए लोग रहते हैं।
क्षेत्र में शिया मुसलमानों की मस्जिद और अलख़ूई सेन्टर के प्रमुख मौलाना सहलानी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रविवार की रात अलख़ूई सेन्टर के मुख्य द्वार पर अज्ञात लोगों ने आग लगाने वाले पेट्रोल बम फेके जिससे केंद्र के दरवाज़े में आग लग गई और उसे नुकसान पहुंचा।
मौलाना सहलानी ने कहा रविवार की रात रात की नमाज़ के बाद केंद्र पर हमले के समय उसी के पास स्थित मस्जिद में नमाज़ पढ़ने वाले मौजूद थे किन्तु घटना से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ। न्यूयॉर्क में कोईन्ज़ क्षेत्र, जमैका में स्थित अलख़ूई केंद्र को शिया मुसलमानों के केंद्र के रूप में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और यह विश्व ख्याति संस्था है जिसे इराक़ी मूल के अमरीकियों ने बनाया है।
अगला हमला रविवार की रात स्थानीय समयानुसार साढ़े दस बजे के करीब इसी कोइन्ज़ के क्षेत्र में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर पर हुआ. अज्ञात लोगों ने वहां भी पेट्रोल बम फेंका जिससे मंदिर के दरवाजे और कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा. तेजी से फैलने वाली आग से करीबी निजी इमारत को भी नुकसान पहुंचा। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है।
.......
166